वायरल न्यूज़

एयरपोर्ट पर खड़े विमान को घसीट ले गई हवा, अमेरिका के इस VIDEO ने सबको हैरान कर दिया

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 29, 2024, 10:11 AM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि एयरपोर्ट पर विमान खड़ा है। सबकुछ सामान्य है, मगर तभी इतनी रफ्तार में हवा चली कि विमान को ही घसीट ले गई।

Image

विमान को ही खींच ले गई तेज हवा। (Photo/X.com)

Today Viral Video: भारत सहित दुनिया के कई देशों में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। पारा 45-50 पर पहुंच रहा है और लोगों का बुरा हाल है। गर्मी से राहत मिलने की जल्द उम्मीद भी नजर नहीं आती है। मगर भीषण गर्मी की खबरों के बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो ने सबको चौंका दिया है। वीडियो हवा की रफ्तार से जुड़ा है, जिसने अपनी ताकत से कुछ ऐसा कर दिखाया कि शायद कोई सोच भी पाए। इसमें देखेंगे कि हवा इतनी तेज चलती है कि ये एयरपोर्ट पर खड़े विशाल विमान को ही खींच ले गई।

विमान को घसीट ले गई हवा

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटना में देखेंगे कि विमान एयरपोर्ट पर आराम से खड़ा है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर में हवा की रफ्तार इतनी तेज हो गई कि ये भारी-भारी चीजों को उड़ाने लगी। चौंक जाएंगे कि ये रफ्तार फिर इतनी बढ़ गई कि अपने साथ विशाल विमान को ही घसीट ले गई। कैमरे में कैद हुए नजारे की शुरुआत में देखेंगे कि विमान खड़ा है तभी तेज हवा की वजह से इसका अगला हिस्सा दूसरी दिशा में घूम गया।

देखिए वीडियो

वायरल वीडियो अमेरिकी राज्य टेक्सास के DFW एयरपोर्ट का बताया गया है, जहां एक 120KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। ये हवा इतनी तेज थी कि इसने कई टन वजनी 737-800 विमान को खींच लिया। मामले में एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article