Viral Video: आपने इंसानों की दोस्ती खूब देखी होगी। इंसानों की दोस्ती के चर्चे इलाकों में छा जाते हैं, वहीं जब दोस्ती हद से आगे बढ़ जाती है तो इस पर फिल्में तक बन जाती हैं। दूसरी तरफ आज हम आपको एक ऐसी दोस्ती दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आपने शायद ऐसी दोस्ती कभी नहीं देखी होगी। क्या आपने कभी कुत्ते के बच्चे और कछुए की दोस्ती देखी है। क्या आपने कभी किसी मुर्गे और कुत्ते के बच्चे की दोस्ती देखी है? यहां तक कि बत्तख के साथ कुत्ते के बच्चे की दोस्ती भी तेजी से वायरल हो रही है।
वीडियो देखकर खुश हो जाएगा आपका दिल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो में आपको एक कुत्ते का बच्चा नजर आएगा। यह कुत्ते का बच्चा आपको एक कछुए की सवारी करता दिखेगा। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कुत्ते के बच्चे और कछुए में बहुत ही प्यारी दोस्ती है। आप देख सकते हैं कि कुत्ते का बच्चा किसी शहंशाह की तरह कछुए की सवारी कर रहा है। वहीं कछुआ भी उसे अपनी पीठ पर बिठाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाता दिख रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो यहीं नहीं खत्म होता है, इसके आगे भी बहुत ही शानदार नजारा देखने को मिलता है। आप देख सकते हैं कि कुत्ते का बच्चा एक बत्तख की भी सवारी कर रहा है। वहीं, इसके बाद कुत्ते का बच्चा एक मुर्गे की भी सवारी कर रहा है। वीडियो देखकर लोगों का दिल गार्डन-गार्डन हो गया है। आपने शायद इससे पहले ऐसी अनोखी दोस्ती नहीं देखी होगी। वीडियो को puppy_love_reels नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
