वायरल न्यूज़

Video: डांस फ्लोर पर लड़ते-लड़ते ये क्या करने लगे दो लड़के, लोग बोले- वक्त बदल दिया जज्बात बदल दिया

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़ते-लड़ते ही दोनों युवक अचानक अपने हाथ ऊपर करते हैं और डांस करने लगते हैं। यह देखकर लोग और भी हैरान रह जाते हैं।

Image

लड़ते-लड़ते करने लगे डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो ने लोगों को कंफ्यूजन में डाला
  • डांस करने से पहले लड़ने लगते हैं युवक
  • फिर लड़ते-लड़ते करने लगते हैं डांस

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब-कहां-क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। कई बार हमें सोशल मीडिया पर हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं तो कई बार जोर-जोर से हंसाने वाले वीडियो वायरल होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों को पहले तो कंफ्यूजन में डाला लेकिन फिर जोर-जोर से हंसने पर मजबूर कर दिया। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो युवक किसी शादी में पहुंचे हैं। इस दौरान डीजे पर गाना बज रहा है और दोनों डांस करने के लिए फ्लोर पर उतर आए हैं। हालांकि, दोनों में पता नहीं क्या मिस अंडरस्टैंडिंग होती है। डांस से पहले ही दोनों फ्लोर पर लड़ने लग जाते हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों में लात-जूते चलने लगते हैं। लोगों को समझ ही नहीं आता कि दोनों में लड़ाई किस बात की होने लगी है। हालांकि, अगले ही पल जो चीज देखने को मिलती है, वह और भी ज्यादा कंफ्यूजन में डालने वाला है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़ते-लड़ते ही दोनों युवक अचानक अपने हाथ ऊपर करते हैं और डांस करने लगते हैं। यह देखकर लोग और भी हैरान रह जाते हैं। लोगों को एक बार फिर समझ नहीं आता है कि दोनों किस बात पर लड़ने लगे थे और अब क्यों अचानक डांस करने लगे। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिया। वीडियो को rajasthani.comedy_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article