Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो आपको हैरान कर देते हैं। इसी क्रम में एक सांप से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स की आत्मा कांंप गई है। दरअसल, एक सांप किसी ऑफिस में घुस गया था। इसके बाद ऑफिस में काम करने वाले सारे कर्मचारी वहां से भाग खड़े होते हैं।
हैरान करने वाला वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप निकलते ही ऑफिस के सारे पुरुष कर्मचारी एक किनारे जाकर खड़े हो जाते हैं और सांप कंप्यूटर के बीच कहीं जाकर छिप जाता है। इस दौरान किसी कर्मचारी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि वह सांप के आस-पास भी जाए। तभी वीडियो में एक लड़की नजर आती है। वह उस जगह पहुंच जाती है, जहां सांप छिपा होता है। इसके बाद लड़की जो करती है, वह देखकर आप उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि लड़की टेबल के पास जाकर सांप को ढूंढना शुरू करती है, तभी उसे सांप नजर आ जाता है। इसके बाद लड़की सांप को नंगे हाथ से पकड़ने लगती है। थोड़ी देर में ही वह कंप्यूटर के पीछे से सांप को पकड़कर बाहर निकालती है। आप देख सकते हैं कि लड़की अपने हाथ से पकड़कर एक लंबे सांप को बाहर निकालती है। दरअसल, यह लड़की स्नेक स्पेशलिस्ट थी और सांप पकड़कर लोगों से बताती है कि यह सांप जहरीला नहीं है। वायरल हो रहा यह वीडियो @moronhumor नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
