Girl Friendship with Snakes: सांप इस धरती पर पाए जाने सबसे जहरीले जीवों में से एक होता है। धरती पर कुछ ऐसे सांप पाए जाते हैं, जिनके डसने के बाद इंसान पानी भी नहीं मांगता है। अपने सामने सांप को देखकर ज्यादातर लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। कई लोगों को तो यह भी समझ नहीं आता है कि वह क्या करें। वहीं अधिकतर लोग सांप को देखते ही दुम दबाकर भाग लेते हैं। दूसरी तरफ दुनिया में कुछ इतने दिलेर लोग पाए जाते हैं, जिन्हें सांप से जरा भी डर नहीं लगता है।
वीडियो देखकर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही लड़की इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लड़की की सांपों से गहरी दोस्ती है। आप इस लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट पर जाएंगे तो आपको सैकड़ों वीडियो ऐसे देखने को मिल जाएंगे, जिसमें यह लड़की सांपों के साथ खेलती नजर आती है। कभी वह अपने हाथों से सांप पकड़कर उसे पुचकारती-दुलारती है तो कभी उन पर प्यार जताती नजर आती है। यह लड़की सांपों के साथ स्टंट करती भी दिख जाती है। देखें वीडियो-
इस बार जो वीडियो सामने आया है। उसमें लड़की अपने हाथ से सांप का पूंछ पकड़कर उसे जंगल में छोड़ने जाती दिखती है। इस दौरान लड़की की सांपों से मोहब्बत साफ झलकती नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि लड़की के एक हाथ में पतली सी डंडी है। इसी डंडी के सहारे वह एक सांप पकड़ती है और उसे जंगल में छोड़ने जाती है। वीडियो में दिख रही लड़की का नाम साइबा है। लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो को शेयर किया है।
