वायरल न्यूज़

सावधान! इस ट्रिक से आपके बैग का सामान चुरा लेगा चोर, आपको पता भी नहीं चल पाएगा, देखें Video

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि बैग के चेन को कैसे एक पेन की माध्यम से खोल दिया जाता है। जबकि बैग के चेन में लॉक लगा होता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी के बाद चेन को उसी तरह से बंद कर दिया जाता है।

Image

बैग से चोरी की ट्रिक (ट्विटर)

Viral Video: जब हम कहीं सफर पर जाते हैं तो बैग में अपना कीमती सामान भरकर ले जाते हैं। इसके साथ ही हम अच्छे से बैग का चेन बंद करके उसमें ताला मार देते हैं। इसके बाद हम संतुष्ट होकर सोचते हैं कि हमारा सामान सुरक्षित है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो आपको अभी से सावधान होने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो आया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

वीडियो में आप जो देख पाएंगे, उसके बाद आप शायद ही सफर के दौरान बैग में अपना कीमती सामान रखेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैग के चेन को कैसे एक पेन की माध्यम से खोल दिया जाता है। जबकि बैग के चेन में लॉक लगा होता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी के बाद चेन को उसी तरह से बंद कर दिया जाता है। आपको लगेगा भी नहीं कि चेन को खोला गया है। देखें वीडियो-

वीडियो में एक शख्स लोगों के सामने चोरों का ट्रिक बताता नजर आ रहा है। वह बताता है कि बैग का चेन बंद है और कहता है कि चोर आपके पास बैठकर बैग की चेन पर शॉल डालेगा। इसके बाद पेन को चेन के अंदर डालकर उसको खोल देगा। चोर इसके बाद आपके बैग से कीमती सामान या ज्वैलरी वाला बॉक्स निकाल लेगा। इसके बाद वह दो बार चेन को आगे-पीछे करेगा और बैग का चेन फिर से पहले की तरह बंद हो जाएगा। पूरी प्रक्रिया को शख्स वीडियो में करके भी दिखाता है। इस वीडियो को @GANESHV81214930 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article