Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ अनोखा वायरल होता है। आपने देखा होगा कि गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के पैंतरे अपने वाला वीडियो शेयर करते हैं। इसी क्रम में जो वीडियो आया है, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, एक युवक ने गर्मी से बचने के लिए अपनी स्कूटी में ही शॉवर इंस्टॉल करवा लिया। इसके बाद वह रास्तेभर स्कूटी चलाते समय शॉवर से नहाते नजर आया। इस अमेजिंग जुगाड़ को देखकर लोग हैरान रह गए।
वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह अनोखा वीडियो देखकर लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया है। कई लोगों को यह वीडियो फनी भी लग रहा है। वीडियो fun.with.singh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक अपनी स्कूटी से मार्केट में घूमता नजर आ रहा है। अचानक वहां सबकी निगाहें युवक पर टिक जाती हैं। आप भी इस वीडियो को देखकर सोच में पड़ जाएंगे कि गर्मी से बचने के लिए ऐसा कौन करता है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक ने गर्मी से बचने के लिए अपनी स्कूटी में बहुत ही जबरदस्त जुगाड़ लगाया है। दरअसल, युवक ने स्कूटी के आगे वाली स्पेस में पानी का एक कंटेनर रख दिया है। इस कंटेनर से सहारे एक पाइप लगाकर उसने सबसे ऊपर एक शॉवर लगाया है। इस शॉवर से फव्वारे जैसा पानी निकल रहा है। इस पूरे सेटअप को शख्स ने स्कूटी पर ऐसे फिट किया है कि उसे चलाते समय वह पानी से भीगता दिख रहा है।इससे उसे गर्मी नहीं लगती है। यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं।
