Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक लड़की से जुड़ा वीडियो खूब वायरल वायरल हो रहा है। इसमें लड़की ने झमाझम बारिश देखी तो स्कूटी रोड किनारे खड़ी करके वहीं डांस करने लगी। लड़की बारिश में भीगते हुए डांस कर रही थी कि तभी गड़बड़ हो गई और बेचारी हंसी का पात्र बन गई। अब बारिश में डांस कर रही लड़की से जुड़ा यही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो अभी तक हजारों लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
बारिश में डांस कर रही थी लड़की
शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि लड़की स्कूटी पर है और अपने घर जा रही है। मगर इसी बीच रास्त में बारिश होने लगी। इधर गर्मी के मौसम में बारिश देखी तो लड़की की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्कूटी तुरंत रोड किनारे खड़ी की और डांस करने लगी। वो खूब मस्ती में डांस करती है और वहीं पास में खड़ी उसकी दोस्त ये नजारा कैमरे में कैद कर रही है। इसमें देखेंगे कि बैकग्राउंड में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की फिल्म का गाना बज रहा है। लड़की उसी गाने पर झूमकर डांस कर रही है।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
फ्रेम की शुरुआत में सबकुछ ठीक नजर आता है। इसमें देखेंगे कि लड़की डांस करते हुए स्कूटी के करीब पहुंच गई। यहां वो डांस स्टेप कर रही थी कि तभी स्कूटी पर हाथ लग गया और ये नीचे गिरने लगी। लड़की स्कूटी को पकड़ने की पूरी कोशिश करती है, मगर कामयाब नहीं हो पाई। मजेदार है कि स्कूटी को गिरने से बचाने के लिए चक्कर में बेचारी खुद धड़ाम से गिर पड़ी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसते-हंसते पेट पकड़कर बैठ जाएंगे। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर Funny Sandip नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
