वायरल न्यूज़

पुलिस ने बड़ी मुश्किल से पकड़ा खतरनाक अपराधी, मगर बंदा सबूत ही निगल गया, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 8, 2024, 07:39 AM IST

Today Trending Video: पुलिस और अपराधी से जुड़ा ये हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें देखेंगे कि पुलिस ने जिस मुलजिम को सबूत के साथ पकड़ा वो उस सबूत को ही निगल गया।

Image

बड़ी कोशिशों के बाद पकड़ा गया था अपराधी। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बड़ी मुश्किल से पकड़ा था अपराधी
  • पुलिस को सबूत भी हाथ लग गए
  • मगर वो उसे ही निगल गया

Today Trending Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हजारों लाखों वीडियो मौजूद हैं। हर रोज बड़ी तादाद में यहां ऐसे वीडियो भी शेयर किए जाते हैं, जो चौंका देते हैं। देखकर यकीन नहीं होता है कि कभी ऐसा भी देखने को मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि पुलिस ने बड़ी मुश्किल से जिस अपराधी को सबूत के साथ पकड़ा था, वो उस सबूत ही खा गया। हैरान की बात है सबकुछ पुलिस के सामने हुआ और वो कुछ नहीं कर पाई।

हैरान कर देगा नजारा

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो के बारे में दावा किया गया है कि पुलिस ने बहुत कोशिश के बाद एक खतरनाक अपराधी का पकड़ा। पुलिस ने उसे दबोचते ही हथकड़ी लगा दी। अब उसकी तलाशी ली जाती है और जेब से अपराध साबित करने वाला सबूत निकाल लेती है। पुलिस ने इसे कार के बोनट पर रख दिया। पुलिस अफसर अब भी मुलजिम की तलाशी जारी रखता है। मगर अफसर को इसका जरा भी आभास नहीं था कि अगले कुछ सेकंड में क्या होने वाला है। इसके आखिर में देखेंगे कि इधर पुलिस दूसरे सबूत खोज रही थी इधर अपराधी सबूत ही निगल गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। इधर पुलिस खुद उस सबूत को देखती है, मगर वो कहीं नहीं मिलता है। पुलिस और अपराधी से जुड़ा ये मामला कब और कहां का है, इसकी जानकारी है। मगर ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर filthzy नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article