वायरल न्यूज़

Video: तीन खूबसूरत लड़कियों के साथ डांस कर रहा था बेटा, चप्पल लेकर आई मां और उतार दिया सारा भूत

Viral Video: वीडियो में एक बेटा तीन खूबसूरत लड़कियों के साथ डांस कर रहा होता है। इसके बाद मां जो करती है, उसने लोगों को पेट पकड़-पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया।

Image

मां ने की बेटे की पिटाई (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर आपको भी आ जाएगी मौज
  • मां-बेटे का बेहद ही मजेदार वीडियो हुआ वायरल
  • सबके सामने बेटे की चप्पल से पिटाई करती है मां

Viral Video: मां और बेटे का रिश्ता बहुत ही अनमोल होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चे की सबसे ज्यादा पिटाई मां ही करती है। इसके बाद भी बच्चा अपनी मां को ही सबसे ज्यादा प्यार करता है। मां भी अपने बच्चे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। यहां तक कि मुसीबत पड़ने पर मां अपने बच्चे के लिए जान तक कुर्बान करने से पीछे नहीं हटती। सोशल मीडिया पर आपने मां और बेटे से जुड़ा कई सारा वीडियो देखा होगा। इसमें से अधिकतर वीडियो दिल को छूने वाले होते हैं।

वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

दूसरी तरफ हम आपके लिए मां-बेटे से जुड़ा एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। यह वीडियो बहुत ही ज्यादा मजेदार है। दरअसल, वीडियो में एक बेटा तीन खूबसूरत लड़कियों के साथ डांस कर रहा होता है। इसके बाद मां जो करती है, उसने लोगों को पेट पकड़-पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया। वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे पहले आप देखें यह मजेदार वीडियो-

आप देख सकते हैं कि एक लड़का तीन लड़कियों के साथ मस्त डांस कर रहा होता है। इस दौरान वह एक लड़की का हाथ पकड़कर डांस कर रहा होता है। इसी दौरान पीछे से लड़के की मां आ जाती है। अपने बेटे को लड़कियों के साथ डांस करता देखकर मां का पारा चढ़ जाता है। इसके बाद वह अपने चप्पल उतारकर सबके सामने ही उसे पीटना शुरू कर देती है। वीडियो में यह मोमेंट बहुत ही ज्यादा फनी नजर आता है। आप देख सकते हैं कि जब बेटे की पिटाई होने लगती है तो वह वहां से भाग जाता है। इस मजेदार वीडियो को butterfly__mahi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article