वायरल न्यूज़

Video: आई फोन खरीदने के लिए बेटे ने गरीब मां को इतना किया परेशान, इस वीडियो को देखकर रो पड़ेंगे आप

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बेटा अपनी मां के साथ मोबाइल की दुकान पहुंचता है। बेटे के हाथ में ढेर सारे पैसे नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक शख्स बेटे से पूछता है कि आप इतने सारे पैसे लेकर दुकान पर क्यों आए हैं?

Image

मां-बेटे का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ दिल टूटने वाला वीडियो
  • वीडियो देखकर यकीनन रो पड़ेंगे आप
  • बेटे की जिद के आगे बेबस नजर आई मां

Viral Video: रील्स के चक्कर में आज के युवा रास्ता भटकते जा रहे हैं। बहुत सारे बच्चे अपने मां-बाप से आईफोन खरीदने की जिद करते हैं,ं जिससे वह रील्स बनाकर इंटरनेट पर फेमस हो सकें। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखों से आंसू निकल आएंगे। इस वीडियो को देखकर आपका दिल टूट जाएगा। वीडियो एक गरीब मां और उसके बेटे से जुड़ा है। इस वीडियो में मां अपने बेटे की जिद के आगे जिस तरह बेबस नजर आ रही है, वह रुला देने वाला है।

वीडियो देखकर टूट जाएगा आपका दिल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बेटा अपनी मां के साथ मोबाइल की दुकान पहुंचता है। बेटे के हाथ में ढेर सारे पैसे नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक शख्स बेटे से पूछता है कि आप इतने सारे पैसे लेकर दुकान पर क्यों आए हैं? इस पर बेटा बताता है कि वह आईफोन लेने आया है। जब शख्स उससे पूछता है कि पैसे कहां से आए तो बेटा जवाब देता है कि वह मंदिर में फूल-माला बेचता है और उसी से पैसे इकट्ठे किए हैं। हालांकि, इसके बाद मां जो सच्चाई बताती है, उसने वहां मौजूद लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि शख्स उस लड़के की मां से यही सवाल पूछता है। इसके बाद मां बेबसी से बताती है कि उसके बेटे ने आईफोन के चक्कर में 2-3 दिन से खाना छोड़ रखा है। मां बताती है कि वह मंदिर के पास फूल-माला बेचती है। वह अपने बेटे की जिद से परेशान होकर अपनी कमाई से बचे हुए पैसे निकालकर लाई है। जिससे वह iPhone खरीद सके। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग बेटे पर भड़क उठे हैं। वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article