Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसे देखकर आपके होश उड़ गए होंगे। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे स्टंट के चक्कर में एक-दूसरे के ऊपर खड़े हुए थे। इसके बाद वीडियो में जो देखने को मिलता है, उसने लोगों की रूह कंपा दी। इस वीडियो को देखते समय एक बार के लिए आपकी जान भी हलक में अटक जाएगी।
वीडियो देखकर हलक में अटक जाएगी जान
आपने देखा होगा कि श्रीकृष्ण जनमाष्टमी के दौरान भारत में दही-हांडी का कार्यक्रम होता है। इसमें कई सारे बच्चे पिरामिड बनाकर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ते हैं और सबसे ऊपर वाला बच्चा हांडी तोड़ता है। हालांकि, इस वीडियो में दिख रहे बच्चे भारत के नहीं लग रहे हैं। वीडियो के अनुसार, ये बच्चे इंडोनेशिया के हैं। वह इंडोनेशिया के किसी रिवाज और त्योहार को मनाने के लिए एक के ऊपर एक चढ़े हुए हैं। आप देख सकते हैं कि बच्चों ने पिरामिड नहीं बनाकर एक पोल की तरह एक-दूसरे के ऊपर चढ़े हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीचे उतरने के क्रम में कई बार ऐसा लगता है कि ऊपर वाले बच्चे गिर जाएंगे। कई बार ऐसा लगता है कि बच्चों को गिरने पर गहरी चोट लग जाएगी। आप इस पोल को लहराते भी देख सकते हैं। हालांकि, बच्चों की पोल अनियंत्रित नहीं होती है और धीरे-धीरे करके बच्चे नीचे बैठ जाते हैं और अंत में वह उतर जाते हैं। वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस हैरान करने वाले वीडियो को Sirwan Maghded.Official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
