वायरल न्यूज़

Video: नाग पंचमी पर शिव मंदिर में दिखा अनोखा नजारा, भोलेनाथ की मूर्तियों से लिपटा नजर आया नाग-नागिन का जोड़ा

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिव मंदिर में स्थित भगवान भोलेनाथ की मूर्तियों से कई नाग-नागिनों का जोड़ा लिपटा हुआ है। इस अनोखे नजारे को देखकर लोगों का दिल खुश हो गया।

Image

नाग नागिन का वीडियो

KEY HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के छतरपुर से आया हैरान करने वाला वीडियो
  • भगवान भोलेनाथ के मंदिर का वीडियो हुआ वायरल
  • शिवलिंग पर लिपटे नजर आ रहे कई सारे नाग-नागिन

Viral Video: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव से एक अनोखा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो नौगांव के एक शिव मंदिर से सामने आया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वीडियो मंदिर के भीतर का है, जिसमें देखा जा सकता है कि नाग-पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ की मूर्तियों और शिवलिंग पर नाग-नागिन के जोड़े लिपटे हुए हैं।

वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप

इस अनोखे नजारे को देखकर लोगों का दिल खुश हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिव मंदिर में स्थित भगवान भोलेनाथ की मूर्तियों से कई नाग-नागिनों का जोड़ा लिपटा हुआ है। जैसे ही यह बात इलाके में फैली, लोग मंदिर की तरफ आने लगे और देखते ही देखते मंदिर में नाग के जोड़ों का दर्शन करने के लिए श्रदालुओं का तांता लग गया। देखें वीडियो-

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि वीडियो में एक दो नहीं बल्कि कई सारे नाग-नागिन नजर आ रहे हैं। नाग-नागिन के ये जोड़े भगवान भोलेनाथ की मूर्तियों पर लिपटे दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे सांप भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने पहुंचे हों।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article