Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ऐसा वायरल हो जाता है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। पिछले कुछ समय से युवाओं में सोशल मीडिया पर वायरल होने की ऐसी सनक सवार हुई है, जिसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इसी क्रम में एक लड़की ने मुंबई की सड़क पर कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। लड़की ने मुंबई की सड़क पर जो अजीबोगरीब हरकत की, उसकी वजह से हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की अपनी बॉडी में तौलिया लपेटे सड़कों पर घूम रही है। उसने अपने बाल में भी तौलिया लपेटा हुआ है। ऐसा लग रहा है कि जैसे वह अभी ही नहाकर निकली है और तौलिया लपेटकर बाहर आ गई है। उसे इस बात की भी परवाह नहीं है कि लोग क्या सोचेंगे। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सड़क पर तौलिया लपेटकर घूमने वाली लड़की सोशल मीडिया सेलीब्रिटी है। आप देख सकते हैं कि वह तौलिए में घूमते हुए वीडियो शूट कर रही है। देखें वीडियो-
इसी बीच अचानक भीड़ के सामने लड़की अपना तौलिया उतार फेंकती है। इससे वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच जाती है। हालांकि, वह तौलिए के अंदर पीले रंग का ड्रेस पहनी होती है। वीडियो में दिख रही लड़की Myntra Fashion Superstar की विनर तनुमिता घोष हैं। तनुमिता ने अपने अजीबोगरीब वीडियो से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। आप देख सकते हैं कि तनुमिता कभी तौलिया लपेटे हुए बैठती है तो कभी चलती नजर आती है। इस दौरान बैकग्राउंड में 'तौबा-तौबा' गाना बजता नजर आता है।
