वायरल न्यूज़

Video: क्रिकेट स्टाइल में बाइक चोरी करने निकल पड़ा शातिर चोर, फिर CCTV कैमरे ने कर दिया कमाल

Viral Video: आप देख सकते हैं कि चोर बल्ला घुमाते-घुमाते बाइक का लॉक चेक करता है। इसके बाद पुल शॉट खेलता है और फिर बाइक पर बैठकर आसपास के माहौल को परखता है।

Image

क्रिकेट स्टाइल में चोरी (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिकेट स्टाइल में बाइक चोरी करना चाहता था चोर
  • बाइक पर बैठकर माहौल को परखता है युवक
  • तभी पड़ती है सीसीटीवी कैमरे पर नजर

Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर चोरी के कई सारे अनोखे वीडियो देखे होंगे। इसी क्रम में चोरी का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, एक शातिर चोर बहुत ही शातिराना अंदाज में बाइक चोरी करने आया था। वह अपने हाथ में बैट लेकर बाइक चोरी करने किसी मोहल्ले में पहुंचा था। इसके बाद बैटिंग स्टाइल में ही बाइक उड़ाने की फिराक में था। हालांकि, आगे जो होता है उसे आपको जरूर देखना चाहिए।

चोरी का अनोखा वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

चोरी के इस अनोखे वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स गली में खड़ी बाइक को चुराना चाहता था। इसके बाद वह अपने हाथ में बैट लेकर बाइक के पास पहुंचता है। हालांकि, वह क्रिकेटिंग स्टाइल में बाइक चुराना चाहता था। आप देख सकते हैं कि वह बल्ला घुमाते-घुमाते बाइक का लॉक चेक करता है। देखा जा सकता है कि वह पहले बाइक के पास आता है। इसके बाद स्ट्रेट ड्राइव शॉट लगाते हुए बाइक का लॉक चेक करता है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह लॉक चेक करने के बाद पुल शॉट खेलता है और फिर बाइक पर बैठकर आसपास के माहौल को परखता है। अब वह बाइक चोरी करने का पूरा इरादा बना लेता है। आप देख सकते हैं कि वह पैरों से धक्का मारते हुए बाइक लेकर आगे बढ़ता है। हालांकि, यहीं पर उसकी नजर सीसीटीवी कैमरे की तरफ पड़ती है। उसे पता चल जाता है कि वह कैमरे में कैद हो रहा है। इसके बाद वह चोरी का इरादा छोड़ देता है और बाइक से उतर जाता है। इसके बाद वह बैट से अपना मुंह छिपाकर वहां से बिना चोरी किए निकल जाता है। वीडियो को @swatic12 नाम के एक्स पेज पर शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article