Viral Video: ऋषिकेश में राफ्टिंग गाइड और टूरिस्टों के बीच जमकर हाथापाई, जान बचाकर भागते नजर आए लोग

Rishikesh Fight Video: आप देख पाएंगे कि राफ्टिंग गाइड अपने चप्पुओं से पर्यटकों को बहुत ही बुरी तरह पीट रहे हैं। वीडियो ऋषिकेश के 'ब्रह्मपुरी राफ्टिंग पॉइंट' का बताया जा रहा है। जहां पर राफ्टिंग गाइडों और पर्यटकों के बीच जमकर मारपीट देखने को मिल रही है।

Rishikesh Fight Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा मैया की आरती के साथ पर्यटक एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लेने जाते हैं। यहां सबसे ज्यादा पॉपुलर राफ्टिंग है, जिसका पर्यटक जमकर आनंद उठाते हैं। देश की राजधानी दिल्ली से नजदीक होने की वजह से यहां खूब भीड़ लगती है।आपने सोशल मीडिया पर राफ्टिंग के हजारों वीडियो देखे होंगे, जिसके बाद आप भी रोमांच और एडवेंचर से भर गए होंगे। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को हैरान कर रहा है।

End of Feed