वायरल न्यूज़

Video: राष्ट्रपति भवन में चल रहा था शपथ समारोह, तभी कैमरे में कैद हुआ एक जानवर, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Animal at Rashtrapati Bhavan oath ceremony video: वीडियो में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कैमरे में एक संदिग्ध जानवर कैद होता नजर आ रहा है। इस जानवर को लेकर इंटरनेट पर एक बहस छिड़ गई है।

Image

राष्ट्रपति भवन में जानवर (ट्विटर)

Animal at Rashtrapati Bhavan oath ceremony video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने 9 तारीख की शाम राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह में नए सरकार की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में देश-विदेश के नामी-गिरामी लोग शामिल हुए। इसमें राजनीतिक जगत से तो लोग आए ही, इसके साथ ही फिल्म और कला जगत के लोग भी शामिल हुए। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर एक बहस छेड़ दी है।

वीडियो ने इंटरनेट पर शुरू की बहस

दरअसल, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कैमरे में एक संदिग्ध जानवर कैद होता नजर आ रहा है। इस जानवर को लेकर इंटरनेट पर एक बहस छिड़ गई है। कई लोग कह रहे हैं कि यह जानवर एक तेंदुआ था, वहीं कई लोगों को यह जंगली बिल्ली तथा कई लोगों को यह जानवर बॉब कैट नजर आ रहा है। फिलहाल, यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि कैमरे में दिखने वाला जानवर कौन सा है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि शपथ के दौरान एक तरफ राष्ट्रपति महोदया बैठी हैं और दूसरी तरफ मध्य प्रदेश से आने वाले सांसद दुर्गा दास शपथ के बाद पेपर पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। इसी बीच एक संदिग्ध जानवर वहां टहलता नजर आया। वह एक साइड से दूसरी साइड जा रहा था। तभी कैमरे में यह जानवर कैद हो गया। इसके बाद जानवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो को @utkarshs88 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article