वायरल न्यूज़

दुकान पर गोरा होने की क्रीम पूछने लगी लड़की, मगर हां कहते ही बेइज्जती करा बैठा दुकानदार

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 10, 2024, 12:00 PM IST

Viral Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की दुकान पर पहले गोरा होने की क्रीम पूछती है। मगर लड़का इससे पहले क्रीम दे पाता बेचारा तगड़ी बे इज्जती करा बैठा।

Image

लड़का और लड़की का ये वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हंसी-मजाक से जुड़े कंटेंट की भरमार है। यहां एक से बढ़कर एक कंटेंट क्रिएटर हैं, जो मजेदार वीडियो के साथ हाजिर होते हैं। अभी एक ऐसे ही कंटेंट क्रिएटर से जुड़ा वीडियो वायरल है। इसमें ऐसा कुछ नजर आने वाला है जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें देखेंगे कि कैसे एक लड़की दुकान पर गोरा होने की क्रीम लेने पहुंची। यहां जवाब हां में मिला तो बेचारे की ही बोलती बंद कर दी। लड़की और दुकानदार से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स ने भी मजेदार रिएक्शन दिए।

गोरा होने की क्रीम लेने पहुंची लड़की

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दुकान में दो लड़के आराम से बैठे हैं। इनमें एक मोबाइल चला रहा है तो दूसरा आराम से खड़ा है। इसी बीच तेजी से एक लड़की दुकान में पहुंची। उसने गोरे होने की क्रीम के बारे में पूछा। दुकानदार ने हां में जवाब दिया और क्रीम देने लगा। मगर इससे पहले बेचारा क्रीम देता लड़की ने उसी की बेइज्जती कर दी। दरअसल लड़की क्रीम खरीदने नहीं बल्कि दुकानदार को ही लगाने के लिए कहने के लिए आई थी। लड़की कहती है कि क्रीम वो खुद लगाया करे। वो जब भी दुकान पर आती है उसे देखकर डर जाती है। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो खूब हंसाता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि कंटेंट क्रिएटर से जुड़ा ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आया है। वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी शेयर किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article