वायरल न्यूज़

Video: टाइगर को देखते ही मरने की एक्टिंग करने लगा लड़का, फिर खूंखार जानवर ने जो किया उड़ जाएंगे होश

Viral Video: देख सकते हैं कि बाघ को अपने सामने देखते ही युवक मरने की एक्टिंग करने लगता है। इसके बाद जो देखने को मिलता है, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Image

टाइगर का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें शेर, चीता और बाघ जैसे जानवर अपने शिकार को सामने पाते ही अग्रेसिव हो जाते हैं। देखते ही देखते वह अपने शिकार को मौत की नींद सुला देते हैं। दूसरी तरफ जो जानवर पालतू होते हैं, वह अपने मालिक के साथ बहुत ही अपनापन दिखाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। इस वीडियो में आपको जो देखने को मिलेगा, वैसा आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा।

वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

इस वीडियो में आपको एक बाघ और एक युवक नजर आ रहे होंगे। आप देख सकते हैं कि बाघ को अपने सामने देखते ही युवक मरने की एक्टिंग करने लगता है। इसके बाद जो देखने को मिलता है, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का सफेद बाघ के पास पहुंचकर सीने में गोली लगने की एक्टिंग करता है। इसके बाद वह नीचे गिर जाता है। फिर बाघ उसके पास आता है और उसका मुंह चाटने की कोशिश करता है। देखें वीडियो-

दरअसल, बाघ यह देखने की कोशिश करता है कि कहीं लड़का सच में तो मर नहीं गया। हालांकि, लड़का अपना हाथ मुंह पर रख लेता है तो बाघ उसके हाथ को अपने जबड़े से उठाता है। इसके बाद जैसे ही उसे महसूस होता है कि लड़का जीवित है, वह कूदकर आगे बढ़ जाता है। वीडियो को alshadahmad नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। बता दें कि बाघ पालतू है, जिसे इस लड़के ने ही पाला है। दोनों के कई वीडियो पहले से ही अकाउंट पर मौजूद हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article