वायरल न्यूज़

Video: अब सेकंडों में रोटी बना देगा रोबोट, गोली की रफ्तार से गूंथता नजर आया आटा, 100 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

Viral Video: रोबोट किसी रेस्टोरेंट के काउंटर पर खड़ा दिख रहा है। आप देख सकते हैं कि वह बिल्कुल इंसानों की तरह आटे को जोर लगाकर गूंथ रहा है।आपको लग रहा होगा कि रोबोट ने आटा अच्छा नहीं गूथा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है।

Image

आटा गूंथता दिखा रोबोट (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर यूजर्स के होश उड़ जाते हैं। आपके लिए हम एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे आप विज्ञान का चमत्कार भी कह सकते हैं। इस वीडियो में आपको एक रोबोट नजर आएगा। आप देख पाएंगे कि जिस आटा गूथने के काम में आपको कई बार घंटेभर लग जाते हैं, उसी आटे को रोबोट में मात्र कुछ सेकंडों में गूथ डाला। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बहस छिड़ गई है।

आटा गूंथता नजर आया रोबोट

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि भविष्य में रोबोट लोगों की नौकरियां खा जाएगा। यह वीडियो आपको चकित करने के लिए काफी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आटा गूंथने जैसे मेहनत वाले काम को रोबोट मात्र कुछ सेकंडों में करता नजर आ रहा है।यह रोबोट किसी रेस्टोरेंट के काउंटर पर खड़ा दिख रहा है। आप देख सकते हैं कि वह बिल्कुल इंसानों की तरह आटे को जोर लगाकर गूंथ रहा है।आपको लग रहा होगा कि रोबोट ने आटा अच्छा नहीं गूथा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। देखें वीडियो-

आप वीडियो देखकर समझ पाएंगे कि आखिरकार रोबोट ने इस काम को कितने बखूबी तरीके से किया है। रोबोट ने जितनी अच्छी तरीके से आटा गूंथा है, उससे रोटियां फूली-फूली बनेंगी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर asian_technology__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 100 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article