वायरल न्यूज़

Video: वाह भई वाह! नीम के पेड़ में निकल आये रसीले आम, मंत्री के बंगले में दिखा बेहद अनोखा नजारा

Ajab Gajab News: मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीम के पेड़ पर ढेर सारे रसीले आम के फल निकले हुए हैं।

Image

नीम के पेड़ में निकले आम के फल (ट्विटर)

Ajab Gajab News: इस धरती पर कब क्या अनोखा देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आपने यह कहावत जरूर सुनी होगी कि‘बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए।’ हालांकि, इस वीडियो को देखकर अब यह कहावत भी उल्टी पड़ जाएगी। दरअसल, हम आपको जो दिखाने जा रहे हैं, उसके बारे में सोचकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। यह वीडियो मध्य प्रदेश राज्य के एक मंत्री के बंगले का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंत्रीजी के बंगले में एक नीम के पेड़ पर आम के रसीले फल निकल आए हैं।

मध्य प्रदेश के मंत्री के बंगले पर अनोखा नजारा

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीम के पेड़ पर ढेर सारे रसीले आम के फल निकले हुए हैं। मंत्री जी ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, 'आज भोपाल निवास पर नीम के वृक्ष पर आम के फल देखकर मन गदगद हो गया। किसी हुनरमंद बागवान ने वर्षों पहले यह प्रयोग किया होगा जो अचंभे से कम नहीं है।' देखें वीडियो-

आप भी इस वीडियो को देखकर अचंभे में पड़ गए होंगे। शायद ही आपने ऐसी अनोखी चीज पहले कभी देखी होगी। बता दें कि इस पेड़ की चर्चा भोपाल समेत पूरे देश में हो रही है। बता दें कि मंत्री प्रहलाद पटेल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी के पास सिविल लाइन्स में B-7 बंगले में रहते हैं। उनके बंगले में बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगे हुए हैं। बंगले में एक नीम का पेड़ भी लगा हुआ है। इसी नीम के पेड़ पर आम के फल नजर आ रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article