Gujarat Garba Video: भारी बारिश के चलते गुजरात के कई इलाकों में इन दिनों जलभराव है। इस कारण हालात बिगड़े हुए हैं। बाढ़ के चलते कई लोग अपने घर से बेघर हो चुके हैं। इस दौरान लोगों को खाने और पानी के लाले पड़े हुए हैं। गुजरात का वडोदरा शहर इन दिनों सबसे अधिक बाढ़ के पानी को झेल रहा है। इस बीच वडोदरा शहर से ही एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
वीडियो देखकर दिल खुश हो जाएगा
यह वीडियो इतना प्यारा है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा भी इसे अपने एक्स अकाउंट से शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग बाढ़ के पानी में भी गरबा खेलते नजर आ रहे हैं। भारी बारिश और बाढ़ के बाद भी गुजरातियों का गरबा के प्रति प्यार कम नजर नहीं आ रहा है। आप देख सकते हैं कि वडोदरा में एक ग्रुप बनाकर लोग गुजराती लोक नृत्य गरबा करने के लिए बाढ़ग्रस्त सड़कों में आ गए हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि घुटने तक पानी के बीच लोग गरबा कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो जन्माष्टमी के मौके का है। देख सकते हैं कि लोग घुटने तक पानी के बीच गरबा कर रहे हैं और बैकग्राउंड में म्यूजिक चल रहा है। लोगों के चेहरे पर जरा भी बाढ़ की सिकन नहीं दिख रही है। इस दौरान कुछ लोग दही -हांडी कार्यक्राम की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि गुब्बारों से सजी रस्सी पर मटकी बांधी हुई है।
