वायरल न्यूज़

Video: पाकिस्तानी महिला का हुआ तलाक तो किया कुछ ऐसा, देखकर हैरान रह गई दुनिया

Viral Video: पाकिस्तान की महिला का हाल ही में तलाक हुआ है। तलाक के बाद महिला ने अपने दोस्तों के लिए एक जबरदस्त पार्टी रखी। इसमें महिला खुद लहंगा पहनकर बॉलीवुड गानों पर थिरकती नजर आई।

Image

तलाक की पार्टी (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी महिला का हुआ तलाक
  • गम की बजाय जमकर मनाई खुशी
  • दोस्तों को दी बेहद शानदार पार्टी

Viral Video: एक जमाना था, जब समाज में तलाक को बुरा माना जाता था। समाज उस महिला को हीन नजरों से देखता था, जिसके पति ने उसे छोड़ दिया हो या जिसका तलाक हो गया हो। हालांकि, अब जमाना बदल गया है। अब महिलाएं प्रताड़ना सहना नहीं चाहतीं, चाहे इसके लिए शादी टूट जाए। महिलाओं को अब प्रताड़ना से बेहतर जिंदगी रहना ठीक लगता है। इस कारण अब महिलाएं तलाक लेने के बाद दुखी नहीं होतीं बल्कि इसको एंजॉय करती हैं।

महिला ने तलाक को किया एंजॉय

ऐसा ही एक नजारा पाकिस्तान में देखने को मिला, जब एक पाकिस्तानी महिला ने तलाक की खुशी को अपने दोस्तों को पार्टी देकर एंजॉय किया। तलाक की पार्टी में महिला ने भी जमकर डांस किया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो जमकर देखा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की यह महिला अमेरिका में रहती है। इस महिला का हाल ही में तलाक हुआ है। तलाक के बाद महिला ने अपने दोस्तों के लिए एक जबरदस्त पार्टी रखी। इसमें महिला खुद लहंगा पहनकर बॉलीवुड गानों पर थिरकती नजर आई। देखें वीडियो-

अपनी पार्टी में महिला ने सजावट भी करवाई थी। ऐसा लग रहा था यह तलाक की पार्टी नहीं, बल्कि एनिवर्सरी या बर्थडे पार्टी है। इस दौरान महिला ने दीवार पर लिखवाया था- Divorce Mubarak! वीडियो को @IM_HarisRaza नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में महिला जमकर सजी-धजी दिख रही है। इसके साथ ही वह डांस फ्लोर पर परफॉर्म भी करती दिख रही है। वह बॉलीवुड गानों पर डांस कर अपने तलाक को एंजॉय कर रही है। इस दौरान उसके ऊपर नोट भी उड़ते दिख रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article