Most amazing desi jugaad Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का धनी माना जाता है। जुगाड़ से कम से कम पैसे में बड़े से बड़ा काम निपट जाता है। भारत के लोग वैसे भी कम पैसे में कोई भी काम निपटाना चाहते हैं। पुराने जमाने में खेत जोतने के लिए हल और बैल का इस्तेमाल होता था। इसके बाद हल-बैल की जगह ट्रैक्टर ने ले ली। पिछले दो दशकों से ट्रैक्टर से ही खेतों की जुताई होती है। मार्केट में तमाम तरह के ट्रैक्टर आने लगे हैं। इसमें छोटे ट्रैक्टर भी आना शुरू हो गए हैं।
बाइक से जुताई करता दिखा शख्स
दूसरी तरफ एक शख्स ने खेत जोतने के लिए जो जुगाड़ लगाया, उसे देखकर आप शख्स को सैल्यूट किए बिना नहीं रहेंगे। दरअसल, इस शख्स ने ट्रैक्टर से नहीं बल्कि बाइक से खेत जोतने वाली डिवाइस बना डाली। इस शख्स का देसी जुगाड़ देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर भी हैरान रह जाएंगे। शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शख्स ने अपनी बाइक में ही खेत जोतने वाली डिवाइस फिट कर दी। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग शख्स की तारीफ कर रहे हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने बाइक के पिछले हिस्से में छोटे टिलर को लगाया है। शख्स लिवर के जरिए हल को ऊपर-नीचे भी करता नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स हल को नीचे करके जैसे ही बाइक आगे बढ़ा रहा है, वैसे ही जमीन की जुताई होती नजर आ रही है।देखा जा सकता है कि बाइक आगे बढ़ने से मिट्टी आसानी से बाहर आ रही है। वीडियो को mia_farms नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
