वायरल न्यूज़

अजब: इस मुस्लिम देश में समुद्र के बीचों-बीच स्थित है अनोखा हिंदू मंदिर, खतरनाक सांप करते हैं रखवाली

Hindu Mandir Tanah Lot: इस मंदिर का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है क्योंकि इस मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी विषैले सांपों की है। इंडोनेशिया में समुद्र के बीचों-बीच ऊंची चट्टान पर एक हिंदू मंदिर पिछले 600 सालों से मौजूद है।

Image

तनाह लोट मंदिर (ट्विटर)

Hindu Mandir Tanah Lot: एक मुस्लिम देश में सदियों पुराना हिंदू मंदिर आज भी मौजूद हैं। यह मंदिर इतना रहस्यमयी है, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह हिंदू मंदिर पिछले 600 सालों से एक इस्लामिक देश में मौजूद है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह मंदिर समंदर के बीचों-बीच स्थित है। बताया जाता है कि इस मंदिर का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है क्योंकि इस मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी विषैले सांपों की है।

कहां है यह अनोखा हिंदू मंदिर

आपको बता दें कि इंडोनेशिया में समुद्र के बीचों-बीच ऊंची चट्टान पर एक हिंदू मंदिर पिछले 600 सालों से मौजूद है। माना जाता है कि इस ऊंची चट्टान का निर्माण कई हजार साल पहले समंदर में उत्पन्न ज्वार की वजह से हुआ था। इस अनोखे हिंदू मंदिर को 'तनाह लोट मंदिर' के नाम से जाना जाता है। स्थानीय भाषा में तनाह लोट का मतलब 'समुद्री भूमि' होता है। इंडोनेशिया के बाली में समुद्र तट पर बने सात हिंदू मंदिरों में से तनाह लोट मंदिर भी एक है। इन सभी मंदिरों को एक श्रृंखला के रूप में स्थापित किया गया है। आपको हर मंदिर से अगला मंदिर बिल्कुल साफ नजर आएगा।

किसने करवाया मंदिर का निर्माण

बता दें कि जिस चट्टान पर यह मंदिर बना हुआ है, साल 1980 में वह चट्टान कमजोर होकर झड़ने लगा था। तब इसके आसपास के क्षेत्र को खतरनाक घोषित किया गया था। इसके बाद जापान की सरकार ने चट्टान को बचाने के लिए मदद की। फिर पुरानी चट्टान के एक तिहाई हिस्से को कृत्रिम चट्टान से पूरी तरह ढंका गया। बता दें कि तनाह लोट मंदिर का निर्माण निरर्थ नाम के एक पुजारी ने 15वीं सदी में करवाया था। पुजारी निरर्थ समुद्र तट के किनारे से चलकर यहां पहुंचे थे। यह जगह पुजारी को इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने यहां मंदिर निर्माण के बारे में सोचा। इसके बाद स्थानीय मछुआरों से उन्होंने समुद्र देवता का मंदिर बनवाने का आग्रह किया। तब यह मंदिर बनाया गया। अब मंदिर में पुजारी निरर्थ की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि पुजारी ने अपनी शक्ति से यहां विशाल समुद्री सांप पैदा कर दिया था। जो अभी भी मंदिर की सुरक्षा करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article