Viral Video: मगरमच्छ को पानी का खूंखार शिकारी कहा जाता है। अपने इलाके में पाकर मगरमच्छ बड़े से बड़े जीवों को मौत के घाट सुला देता है। आपने कई बार देखा होगा कि मगरमच्छ शेर और चीता जैसे जानवरों को भी अपने जबड़े में पकड़कर पानी में खींच ले जाता है और जमकर उसका भोजन करता है। मगरमच्छ जब किसी जीव-जंतु को अपने जबड़े में पकड़ता है तो उसे तोड़-मरोड़कर उसका कचूमर बना देता है। बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि जिस तालाब में मगरमच्छ हो, वहां इंसान को गलती से भी नहीं जाना चाहिए।
मगरमच्छ का वीडियो (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर हालत हो जाएगी खराब
कई बार तो मगरमच्छ अपने ट्रेनर को भी कच्चा चबा जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मगरमच्छ का रौद्र रूप देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी तालाब में रह रहे मगरमच्छ के पास जाता है और उसे मांस के टुकड़े के साथ ललचवाने की कोशिश करता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह मांस के टुकड़े को पानी में पड़े मगरमच्छ के पास लाता है। इसके बाद जो नजारा देखने को मिलता है, वह आपके होश उड़ा देगा। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ उस मांस के टुकड़े को खाने के लिए अपने पूंछ के बल खड़े होने लगता है। इसके बाद शख्स मांस के टुकड़े को ऊपर उठाता जाता है। आप देख सकते हैं कि इसके बाद मगरमच्छ अपने पूंछ के बल ऊपर उठने लगता है। इसके बाद जैसे-जैसे मांस का टुकड़ा ऊपर उठता जाता है, वह वैसे-वैसे अपनी पूंछ के बल ऊपर उठता जाता है। एक समय आता है, जब वह अपने पूंछ के बल हवा में खड़ा हो जाता है। यह नजारा किसी के भी होश उड़ाने वाला था। वीडियो को natgeomagarab नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
