वायरल न्यूज़

अजब: पड़ोसी रोज पूछता था- शादी कब करोगे? तंग आकर गुस्साए शख्स ने उतारा मौत के घाट

Ajab Gajab News: शख्स ने लकड़ी के पटरे से मार-मारकर​ अपने पड़ोसी का सिर कुचल डाला। वह उसे सड़क तक खदेड़ ले गया और तब तक मारता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

Image

पड़ोसी का मर्डर (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडोनेशिया से सामने आई हैरान करने वाली घटना
  • शख्स ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट
  • रोज-रोज के तानों से परेशान हो गया था शख्स

Ajab Gajab News: कई बार हम अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के ऊल-जलूल सवालों और तानों से इतने परेशान हो जाते हैं कि हमें उन पर बहुत गुस्सा आता है। हालांकि, हम उन्हें कुछ कह नहीं सकते हैं। दूसरी तरफ एक शख्स ने अपने पड़ोसी का सिर्फ इस वजह से कत्ल कर दिया, क्योंकि उसका पड़ोसी बार-बार उसकी शादी के बारे में पूछता है। शख्स का पड़ोसी आए दिन उससे कहता था कि उसकी उम्र हो गई है और वह शादी कब करेगा?

शादी को लेकर सवाल करता था पड़ोसी

इस सवाल से शख्स इतना परेशान हो गया कि एक दिन उसने अपने पड़ोसी को गुस्से में आकर मौत के घाट सुला दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स ने लकड़ी के पटरे से मार-मारकर अपने पड़ोसी का सिर कुचल डाला। वह उसे सड़क तक खदेड़ ले गया और तब तक मारता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। यह घटना पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, सिरगार नाम के शख्स ने अपने पड़ोसी असगिन को मौत के घाट उतार दिया। सिरगार की उम्र 45 साल बताई जा रही है।

पड़ोसी के सवालों से परेशान हो चुका था शख्स

सिरगार का कहना था कि वह अपने पड़ोसी के सवालों से परेशान हो चुका था। वह अब उसके ऊल-जलूल सवालों का जवाब नहीं देना चाहता था। उसे अब मजाक और बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इसके बाद उसने अपने पड़ोसी असगिन को मारने का फैसला कर डाला। इसके बाद वह अपने पड़ोसी के घर पहुंचा। इस दौरान उसके हाथ में लकड़ी का एक टुकड़ा था। उसने लकड़ी के टुकड़े से असगिन का पहला वार किया तो वह भागकर घर से सड़क पर आ गया। जहां पहुंचकर सिरगार ने उसके सिर पर लगातार वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article