वायरल न्यूज़

Video: चीते से मजे ले रहा था शख्स, तभी खूंखार जानवर ने जड़ा जोर का झापड़, लोग बोले- मौसी का लड़का थोड़ी है

Cheetah Attack Video: चीते के बगल में बैठकर एक शख्स उसे परेशान करता और हंसी-मजाक करता नजर आ रहा है। पहले तो खूंखार जानवर उस शख्स को इग्नोर करता है, लेकिन अगले ही पल उसे गुस्सा आ जाता है।

Image

चीते का हमला (इंस्टाग्राम)

Cheetah Attack Video: चीता का नाम सुनते ही कई लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। जंगल के कुछ खूंखार जानवरों में से चीता भी एक होता है। अपनी अद्भुत फुर्ती और ताकत के लिए चीता दुनियाभर में फेमस है। चीता की आवाज सुनकर ही जंगल के कई जानवरों की घिग्घी बंध जाती है। हालांकि, कई लोग चीता पालने का शौक भी रखते हैं। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोग चीते को कुत्ते-बिल्ली की तरह पालते नजर आ जाएंगे।

वीडियो देखकर आएगी मौज

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भी आपको एक पालतू चीता नजर आ रहा होगा। आप देख सकते हैं कि चीता अपने मालिक के साथ सोफे पर बैठा हुआ है। वहीं चीते के बगल में उसके मालिक का दोस्त भी बैठा हुआ है। आप देख सकते हैं कि चीते के बगल में बैठकर मालिक का दोस्त उसे परेशान करता और हंसी-मजाक करता नजर आ रहा है। पहले तो खूंखार जानवर उस शख्स को इग्नोर करता है, लेकिन अगले ही पल उसे गुस्सा आ जाता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जैसे ही चीते को गुस्सा आता है, वह इंसानों की तरह उस शख्स को जोर का झापड़ मार देता है। जैसे ही शख्स को जोर का झापड़ पड़ता है वह चीते से मजाक करना छोड़कर वहां से खड़ा हो जाता है। जिस तरह वह अपने गाल को सहलाता नजर आता है, उसे देखकर ऐसा महसूस होता है कि चीता ने शख्स को बहुत ही जोर से मारा है। आप देख सकते हैं कि चीता उस पर गुर्राता भी नजर आता है। गनीमत यह रही कि मालिक भी चीता के पास ही बैठा होता है, जो उसे कंट्रोल में कर लेता है। वीडियो को deepaksonidm नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article