वायरल न्यूज़

बारिश में Reels बना रही थी लड़की, तभी आसमान से गिरी बिजली, खौफनाक Video में देखें क्या हुआ फिर

Viral Video: हैरान करने वाली बात यह है कि रील्स बनाते समय लड़की के पास ही आसमानी बिजली गिर जाती है। वीडियो बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित सिरसिया गांव का बताया जा रहा है।

Image

रील्स बनाने के दौरान गिरी बिजली (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आज कल के युवाओं में सोशल मीडिया पर वायरल होने का भूत सवार है। इसका सबसे आसान माध्यम है, रील्स बनाकर इंटरनेट पर शेयर करना। आपने अपने आस-पास बहुत सारे ऐसे लोग देखे होंगे, जो रील्स वीडियो बनाने के लिए अपनी जान पर भी खेल जाते हैं। वहीं, कई बार वीडियो बनाते समय कुछ हादसे भी हो जाते हैं। इसी क्रम में बिहार से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अपने घर की छत पर रील्स बनाने गई लड़की के साथ अजीबोगरीब घटना घटती नजर आ रही है।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने घर की छत पर रील्स वीडियो बनाने पहुंची थी। इस दौरान हल्की-हल्की बारिश भी हो रही थी। हैरान करने वाली बात यह है कि रील्स बनाते समय लड़की के पास ही आसमानी बिजली गिर जाती है। यह हैरान करने वाला नजारा रील्स बनाने वाले कैमरे में कैद हो जाता है। वीडियो देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित सिरसिया गांव का बताया जा रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो के अनुसार, सानिया नाम की लड़की अपनी दोस्त के साथ छत पर रील्स बनाने पहुंची थी। इसी दौरान उसके पास आसमानी बिजली गिर पड़ती है। गनीमत यह थी कि बिजली लड़की से थोड़ी दूरी पर गिरती है, जिससे वह बिजली की चपेट में नहीं आती है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही बिजली गिरती है, लड़की डर के मारे वहां से भाग खड़ी होती है। वीडियो देखकर डर के मारे आपकी भी हालत खराब हो जाती है। वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article