वायरल न्यूज़

Video: शराब के नशे मे ऐसा टल्ली हुआ शख्स, किंग कोबरा के साथ करने लगा बद्तमीजी, देखें फिर क्या हुआ

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स शराब के नशे में टल्ली होकर किसी चबूतरे पर बैठा है। इस दौरान शख्स ने अपने हाथ में किंग कोबरा पकड़ा हुआ है।

Image

शराब के नशे में किंग कोबरा के साथ बद्तमीजी (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल वीडियो देख लोगों के उड़े होश
  • शराब के नशे में कुछ ऐसा कर जाता है शख्स
  • किंंग कोबरा को हाथ से पकड़कर किया ऐसा

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जो आपके होश उड़ा देता है। इसमें से कई वीडियो हैरान करने वाले होते हैं तो कई वीडियो मजेदार भी होते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसने इंटरनेट पर धूम मचाया हुआ है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो एक शराबी और दुनिया के सबसे खूंखार सांप किंग कोबरा से जुड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है।

वीडियो देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स शराब के नशे में टल्ली होकर किसी चबूतरे पर बैठा है। इस दौरान शख्स ने अपने हाथ में किंग कोबरा पकड़ा हुआ है। साथ ही उसके पास में शराब भी रखी हुई है। आप देख सकते हैं कि शख्स ने अपने हाथ में किंग कोबरा को ऐसे पकड़ा हुआ है, जैसे वह कोई खिलौना हो। इसके साथ ही वह किंग कोबरा को लगातार घूरे जा रहा है। इसके बाद वह जो काम करता है, उसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ देर तक शख्स किंग कोबरा को घूरता रहता है। इसके बाद उसे गुस्से में जमीन पर फेंक देता है। आप देख सकते हैं कि किंग कोबरा भी शख्स का गुस्सा सहन करता है और वह उसे काटता भी नहीं है। लोगों को इस वीडियो को देखकर अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। इस हैरान करने वाले वीडियो को x_sajid_lala_01 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article