वायरल न्यूज़

Video: शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंचे थे जीजा जी, फिर साली साहिबा ने ऐसे मजे लिए, देखकर खिलखिला पड़ेंगे

Jija Sali Video: एक जीजा जी शादी के बाद पहली बार अपनी अपनी ससुराल पहुंचते हैं। वह अपनी नई नवेली बीवी के साथ ससुराल पहुंचते हैं तो उनकी साली उनका मजेदार तरीके से वेलकम करती है।

Image

जीजा साली वीडियो (इंस्टाग्राम)

Jija Sali Video: जीजा और साली का रिश्ता बेहद खास होता है। दोनों के बीच जमकर हंसी-मजाक चलता है। शादी के बाद जब जीजा जी अपने ससुराल जाते हैं तो वहां उन्हें कंपनी देने वाली साली (Sali Video) ही होती है। अपने जीजू का ध्यान रखने में साली कोई कसर नहीं छोड़ती है। वह अपने जीजू को हंसाती है, उन्हें छेड़ती है और साथ ही साथ खूब ध्‍यान भी रखती है। जब जीजा जी ससुराल आते हैं तो साली साहिबा उनके आने की तैयारी में बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लेती है।

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के अनुसार, एक जीजा जी शादी के बाद पहली बार अपनी अपनी ससुराल पहुंचते हैं। वह अपनी नई नवेली बीवी के साथ ससुराल पहुंचते हैं तो उनकी साली उनका मजेदार तरीके से वेलकम करती है। इसके साथ ही वह अनोखे अंदाज में अपने जीजा जी के मजे लेती है। इस वीडियो को देखकर आपक मन भी मचल उठेगा। वीडियो देखकर यूजर्स को जमकर मजा आ रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जीजा जी जब अपनी पत्‍नी के साथ ससुराल पहुंचते हैं तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि साली साहिबा उनके इस तरह से मजे लेगी। जीजा के स्‍वागत में तैयार बैठी साली साहिबा अपने अंदर के कलाकार को बाहर लाती है और बॉलीवड गाने 'जिनके आगे जी, जिनके पीछे जी...' गाने पर अपने जीजा जी को छेड़ते हुए मस्‍त डांस करती है। साली साहिबा का यह डांस देखकर जीजा जी को भी खूब मजा आता है। वीडियो को आकृति सिंह परिहार1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article