वायरल न्यूज़

Video: खेत में उतरा इंडियन एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर, फोटो खिंचाने के लिए दौड़ पड़े लोग, देखें फिर क्या हुआ

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में लोग भारतीय एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर के साथ वीडियो बनाने और फोटो खिंचवाने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं।

Image

वायरल वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान रह जाते हैं। जब से सोशल मीडिया का जमाना आया है, इंटरनेट पर इंफ्लुएंसर्स की बाढ़ आ गई है। आज कल इंफ्लुएंसर्स कहीं भी पहुंच जाते हैं और तरह-तरह के वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर भी वैसे ही वीडियो ज्यादा चलते हैं, जो सबसे अलग होते हैं या यूनिक होते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में लोग भारतीय एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर के साथ वीडियो बनाने और फोटो खिंचवाने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं।

वीडियो इंटरनेट पर तेजी से हुआ वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी खेत में इंडियन एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर उतरता है। इसके बाद गांव के लोग हेलीकॉप्टर की तरफ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण हेलीकॉप्टर के पास पहुंच जाते हैं और वहीं सैकड़ों लोग अपने फोन का कैमरा ऑन करके हेलीकॉप्टर का वीडियो बनाते दिखाई देते हैं। इस दौरान वहां भगदड़ जैसी स्थिति भी नजर आती है। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को trteditor20 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है और कब का है। वीडियो में यह नजर आता है कि जब ग्रामीण एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर के साथ फोटो खिंचवाने के लिए दौड़ते हैं तो हेलीकॉप्टर के पास खड़े जवान उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। हालांकि, लोग रुकते नहीं हैं और वह फोटो खिंचवाने के लिए उतावले नजर आते हैं। वीडियो को अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है वहीं वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article