वायरल न्यूज़

Video: 'तुम्हें पाने का एक ही रास्ता, पाकिस्तान में होती तो किडनैप कर लेता', कैब ड्राइवर ने विदेशी महिला को धमकाया

Viral Video: कैब ड्राइवर महिला यात्री से कहता सुनाई दे रहा है कि अगर वह पाकिस्तान में होती तो उसे किडनैप कर लेता। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भड़क उठे हैं।

Image

पाकिस्तानी कैब ड्राइवर (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कैब ड्राइवर एक विदेशी महिला को किडनैप करने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही कैब ड्राइवर कह रहा है कि 'तुम्हें हासिल करने का सिर्फ एक ही रास्ता है।' कैब ड्राइवर महिला यात्री से कहता सुनाई दे रहा है कि अगर वह पाकिस्तान में होती तो उसे किडनैप कर लेता। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स भड़क उठे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद भड़के लोग

वायरल वीडियो कनाडा के टोरंटो का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैब ड्राइवर महिला यात्री से अंग्रेजी से में बात कर रहा है। इस बातचीत को महिला यात्री अपने फोन में रिकॉर्ड कर रही है। बातचीत से ड्राइवर पाकिस्तानी मूल का पता चल रहा है। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि कैब ड्राइवर महिला यात्री से कहता है, 'अगर तुम पाकिस्तान में पैदा हुई होती तो मैं तुम्हें किडनैप कर लेता।' कैब ड्राइवर की यह बात सुनकर महिला हैरान रह जाती है। देखें वीडियो-

इसके बाद महिला यात्री हैरानी से सवाल पूछती है, 'क्या आप मेरा अपहरण कर लेते?' इसके जवाब में कैब ड्राइवर कहता है, 'बिलकुल मैं कर लेता।' इसके आगे कैब ड्राइवर कहता है, 'तुम्हें हासिल करने का कोई और तरीका ही नहीं होता! सही है? तुम कनाडा में हो इसलिए मैं तुमसे कुछ कह नहीं सकता, मैं तुम्हें छू भी नहीं सकता।' इसके बाद महिला यात्री कहती है कि हां यह बात तो सही है। इसके बाद कैब ड्राइवर कहता है, 'तुम समझ रही हो ना मैं क्या कहना चाह रहा हूं।' वीडियो @TRIGGERHAPPYV1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article