Video: कार में गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस कर रहा था पति, पता चलते ही हाथ में डंडा लेकर पहुंची पत्नी और फिर..

Viral Video: आप देख सकते हैं कि वह शीशे पर तब तक डंडा मारती रहती है, जब तक उसका पति कार से बाहर नहीं आ जाता है। वीडियो के साथ टेक्स्ट में बताया गया, "जब आपकी पत्नी आपको अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लेती है।"

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस कर रहा था पति
  • अचानक से डंडा लेकर पहुंच जाती है पत्नी
  • डंडे से जो किया देखकर होंगे हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई सारे हैरान करने वाले वीडियो देखे होंगे। आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, वह एक पति-पत्नी और पति की गर्लफ्रेंड से जुड़ा है। दरअसल, एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार में रोमांस कर रहा होता है। इस दौरान शख्स की पत्नी को उसकी हरकतों का पता चल जाता है और वह हाथ में डंडा लेकर मौके पर पहुंच जाती है। इसके बाद बीच सड़क पर जो ड्रामा होता है, वह देखने लायक है।

husband with girlfriend

गर्लफ्रेंड के साथ पति को पकड़ा (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड की कार के पास पहुंच जाती है। इसके बाद सड़क पर खड़ी कार के फ्रंट शीशे पर लगातार डंडा बरसाने लगती है। आप देख सकते हैं कि वह शीशे पर तब तक डंडा मारती रहती है, जब तक उसका पति कार से बाहर नहीं आ जाता है। वीडियो के साथ टेक्स्ट में बताया गया, "जब आपकी पत्नी आपको अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लेती है।" आप देख सकते हैं कि शख्स के बाहर आते-आते उसकी पत्नी कार का काफी नुकसान कर चुकी होती है। देखें वीडियो-

End of Feed