वायरल न्यूज़

VIDEO: बेटे को जबरन शेर पर बिठा दिया, पिता की हरकत देख भड़का सोशल मीडिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 10, 2024, 02:58 PM IST

Viral Video Today: होश उड़ाने वाले नजारे में देखेंगे कि इसमें एक शख्स ने अपने बेटे को शेर की पीठ पर बैठा दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा।

Image

शख्स ने जबरन बेटे को शेर की पीठ पर बैठा दिया। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में हर रोज सैकड़ों हजारों की तादाद में वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ हमें बहुत हंसाते हैं तो कई बार हम चौंक ही जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ा देगा। वीडियो एक ऐसे पिता से जुड़ा है जिसने अपनी सनक की वजह से अपने बेटे की जान मुसीबत में डाल दी। यकीन नहीं करेंगे कि ये पिता खुद अपने मासूम बेटे को शेर के बेहद करीब ले गया। इतना ही नहीं पिता ने बेटे को शेर के ऊपर ही बिठा दिया। पूरे घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है।

बेटे को शेर के ऊपर बिठा दिया

वायरल वीडियो देखकर नेटिजन्स बुरी तरह भड़क गए और पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर डाली। वीडियो में देखेंगे कि जंगल का राजा शेर पिंजरे में बंद है। वो आराम से एक जगह पर बैठा है। मगर एकाएक पिंजरे में एक शख्स की एंट्री हुई। शख्स बिना डरे शेर के करीब खड़ा हो जाता है। हैरानी तब हो जब शख्स के साथ उसका बेटा भी पिंजरे में नजर आता है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि मासूम बच्चा शेर को इतने करीब से देखकर खासा डरा हुआ है। मगर शख्स ने इसे नजरअंदाज कर बेटे को जबरन शेर की पीठ पर बैठा दिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। इसमें देखेंगे कि बच्चा बुरी तरह डरा हुआ है। मगर पिता उसे शेर पर बैठाकर वीडियो बनवाता है। उसने अपने दूसरे बेटे को भी शेर के ऊपर बिठा दिया। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर rooz___911 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article