वायरल न्यूज़

Shocking Video: फेमस होने के लिए किंग कोबरा को मुंह में लेकर बना रहा था रील्स, काटने से हुई मौत

Viral Video: शिवाराज एक स्नेक कैचर का बेटा था। शिवाराज ने अपने पिता गंगा राम से सांप पकड़ने का शुरुआती शिक्षा ली हुई थी। इसी क्रम में उसने दो मीटर लंबे किंग कोबरा को पकड़ा और वायरल होने के चक्कर में हैरान करने वाला काम कर डाला।

Image

किंग कोबरा ने डसा (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • तेलंगाना से सामने आया वीडियो
  • किंग कोबरा को मुंह में रखा
  • वायरल होने के चक्कर में किया शॉकिंग काम

Viral Video: तेलंगाना से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक 20 साल का युवक फेमस होने के चक्कर में मौत को गले लगा लेता है। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी हासिल करने के चक्कर में जहरीले किंग कोबरा को मुंह में भर लेता है। इस दौरान गुस्से में किंग कोबरा उसके मुंह के अंदर ही काट लेता है और उसकी मौत हो जाती है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना के वारंगल जिले के देशाईपेट गांव के रहने वाला 20 साल का युवक शिवाराज एक स्नेक कैचर का बेटा था। शिवाराज ने अपने पिता गंगा राम से सांप पकड़ने का शुरुआती शिक्षा ली हुई थी। इसी क्रम में उसने दो मीटर लंबे किंग कोबरा को पकड़ा और वायरल होने के चक्कर में हैरान करने वाला काम कर डाला। दरअसल, उसने किंग कोबरा के जबड़े को अपने मुंह में भरा और रील्स बनाने लगा। शिवाराज को लगा था कि इससे वह रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगा। देखें वीडियो-

हालांकि, स्टंट के दौरान किंग कोबरा उसके मुंह के अंदर काट लेता है और सीधे उसके मुंह में ही जहर इंजेक्ट कर देता है। आप देख सकते हैं कि वीडियो बनाने के दौरान वह किंग कोबरा को मुंह में रखकर अपने दोनों हाथ जोड़ लेता है। इस दौरान एक बच्चा उसे पीछे से देख रहा होता है। आप देख सकते हैं कि लड़का अपने मुंह में किंग कोबरा को रखकर कैमरे की तरफ देखता है। वह अपना अंगूठा दिखाता नजर आता है। वीडियो को @KSriniReddy नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article