Viral Video: जबसे सोशल मीडिया का दौर शुरू हुआ है, युवाओं को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का एक जबरदस्त प्लेटफॉर्म मिल गया है। अब लोगों को किसी बड़े मंच की जरूरत नहीं पड़ती। अब लोग अपनी क्रिएटिविटी सोशल मीडिया के जरिए भी दिखा सकते हैं। आपको रील्स पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसे देखकर आपको लगता होगा कि ऐसा ही बिल्कुल हमारे साथ होता है। कुछ इंफ्लुएंसर्स तो ऐसे हैं जो इंसान की जिंदगी को हूबहू कॉपी करने लगे हैं।
वीडियो देखकर सोचने पर हो जाएंगे मजबूर
इसी क्रम में एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। दरअसल, एक इंफ्लुएंसर 'शादी के बाद लड़कियों की जिंदगी कैसे बदलती है' टॉपिक पर एक वीडियो बनाती है। इस वीडियो में आपको देखने को मिलेगा कि शादी के समय लड़की कितनी खुश होती है। इसके बाद साल-दर-साल लड़की की जिंदगी बदलती जाती है। पहले जहां वह एक खुशनुमा दुल्हन होती है, वहीं बाद में वह एक परेशान मम्मी बन जाती है। आप देख सकते हैं कि अलग-अलग वीडियो के माध्यम से इंफ्लुएंसर लड़कियों की जिंदगी के कई पन्ने खोलकर रख देती है। देखें वीडियो-
वीडियो की शुरुआत में आपको एक खुशनुमा दुल्हन दिखाई देगी। इसके बाद वह एक पत्नी के रूप में अपने पति के सारे काम करती नजर आती है। इसके साथ ही वह एक बहू के रूप में अपने सास-ससुर और ससुराल का पूरा ध्यान रखती दिखती है। इसके बाद वह प्रेग्नेंट होती है और मां बन जाती है। फिर अपने बच्चे के पीछे पागलों की तरह भागती नजर आती है। वीडियो में शादी के बाद लड़कियों की जिंदगी देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। इस वीडियो को alishaanthony12 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'शादी यानि की बर्बादी।'
