वायरल न्यूज़

Video: खेत से चिड़िया भगाने के लिए किसान ने जो किया, पूरे गांववालों की डरकर हालत हुई खराब

Viral Video: आप देख सकते हैं कि किसान ने एक स्पिंग नुमा तार में एक औरत का स्टैच्यू बनाकर लगा दिया है। अब जैसे ही हवा चलती है, औरत का यह स्टैच्यू हवा में उड़ने लगता है।

Image

चिड़िया भगाने का स्टैच्यू (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आपने देखा होगा कि गांवों में खेत से चिड़िया भगाने के लिए किसान तरह-तरह के जुगाड़ लगाते हैं। पक्षियों से अपने खेत के फसल की रक्षा करना किसान भाइयों के लिए सबसे बड़ी समस्या होती है। फसल की बुवाई के बाद सबसे ज्यादा पक्षी खेतों में आते हैं। एक तरह से पक्षी फसलों पर घात लगाकर बैठे होते हैं और मौका पाते ही खेत में पड़े दानों को चुग जाते हैं। ऐसी परेशानियों से जूझ रहे किसान पक्षियों को भगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं।

वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

इसी क्रम में एक किसान ने खेत से चिड़ियों को भगाने के लिए जो किया, उसे देखकर आप कांप जाएंगे। दरअसल, किसान ने देसी तरीका अपनाते हुए खेत में एक ऐसा सिस्टम लगाया। जिसने गांव के लोगों को डरा दिया है। आप देख सकते हैं कि किसान ने एक स्पिंग नुमा तार में एक औरत का स्टैच्यू बनाकर लगा दिया है। अब जैसे ही हवा चलती है, औरत का यह स्टैच्यू हवा में उड़ने लगता है। वीडियो में यह सीन बेहद ही डरावना लगता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि कोई चुड़ैल हवा में उछल रही है। देखें वीडियो-

यकीनन अगर कोई शख्स रात में उधर से गुजर रहा हो और वह यह नजारा देख ले तो उसके हाथ-पांव फूल जाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर naughtyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'चिड़िया ही उड़ानी है या पूरा गांव खाली करवाना है।' वीडियो देखकर यूजर्स हैरान-परेशान हैं और कह रहे हैं कि इस गांव के लोगों का तो यकीनन बुरा हाल हो गया होगा। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article