Jija Sali Video: जीजा और साली का रिश्ता बहुत ही खास होता है। कई बार तो जीजा अपनी साली के लिए बड़े भाई से लेकर पिता तक की भूमिका अदा करते हैं। वहीं, कहीं-कहीं जीजा और साली के बीच मजाक का भी रिश्ता होता है। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें साली और जीजा एक-दूसरे से हंसी-मजाक करते नजर आए होंगे। जीजा और साली के बीच रिश्ते को आप इस तरह से समझ सकते हैं कि जब किसी लड़के की शादी होती है तो दुल्हन के बाद सबसे ज्यादा साली ही दूल्हे का ख्याल रखती है।
वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा
जीजा और साली में कई बार इतनी गहरी दोस्ती हो जाती है कि दीदी भी अपने आपको पराया महसूस करने लगती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जीजा-साली के बीच दोस्ती को देख दुल्हन ऐसा भड़कती नजर आती है कि स्टेज पर ही अपने दूल्हे को थप्पड़ मार देती है। वीडियो देखकर एक बार के लिए आप सोचने पर मजबूर होंगे, हालांकि इसके बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा शादी की स्टेज पर बैठा है और दुल्हन भी उसके बगल में बैठी है। तभी दुल्हन की बहन स्टेज पर आती है और दूल्हे के बिल्कुल बगल में बैठ जाती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन की बहन यानि साली अपने जीजू के साथ सेल्फी लेने लगती है। वहीं दूल्हा भी अपनी साली के साथ सेल्फी लेने से पीछे नहीं हटता है। यह देखकर दुल्हन को ऐसा जलन होती है कि वह स्टेज पर ही अपने दूल्हे को थप्पड़ मार देती है। इसके अलावा वह दूल्हे का भला-बुरा भी कहती नजर आती है। वीडियो को rd_love_status_01 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
