अजब: बिहार के इस नींबू का साइज है फुटबॉल जितना, क्या आप बता पाएंगे नाम

Ajab Gajab News: आपने भी खाने में नींबू का इस्तेमाल जरूर किया होगा। नींबू में विटीमिन सी, फोलिक एसिड और विटामिन बी पाया जाता है। नींबू मुंहासे ठीक करने और रूसी हटाने के काम आता है। आपने देखा होगा कि नींबू साइज में बड़े छोटे होते हैं। दूसरी तरफ हम आपको एक ऐसे नींबू के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका साइज देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

Authored by: आदित्य साहूUpdated Aug 9 2024, 16:49 IST
तरबूज के बराबर नींबूImage Credit : Twitter01 / 05

तरबूज के बराबर नींबू

आपको बता दें कि इस अनोखे नींबू का साइज तरबूज के बराबर होता है। जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस नींबू को देखकर आपको लगेगा कि आप किसी फुटबॉल को देख रहे हैं।

बिहार में पाया जाता है यह अनोखा नींबूImage Credit : Twitter02 / 05

बिहार में पाया जाता है यह अनोखा नींबू

आपको बता दें कि यह अनोखा नींबू बिहार में पाया जाता है। हालांकि, अब यह धीरे-धीरे बिहार से निकलकर बाकी राज्यों में भी फैलने लगा है।

नाम है गागर नींबूImage Credit : Twitter03 / 05

नाम है गागर नींबू

इस अनोखे फुटबॉल का नाम गागर नींबू है। वैशाली, गया और बोधगया के इलाकों में इस अनोखे नींबू की धूम है।

साल में एक बार देता है फलImage Credit : Twitter04 / 05

साल में एक बार देता है फल

गागर नींबू का पेड़ साल में एक बार ही फल देता है। छठ के दौरान इस नींबू की पूजा की जाती है।

मशीन की सहायता से निकाला जाता है रसImage Credit : Twitter05 / 05

मशीन की सहायता से निकाला जाता है रस

इतने बड़े नींबू को सीधा खा पाना मुश्किल होता है। इस कारण इसके अलग-अलग तरह से इस्तेमाल होते हैं। इस नींबू का रस मशीन की सहायता से निकाला जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!