वायरल न्यूज़

Video: गरीब लड़के के लिए घर से भाग आई लड़की, शादी के बाद जो हुआ देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Funny Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने गरीब बॉयफ्रेंड के लिए अपना घर-बार छोड़कर आ जाती है। हालांकि, बाद में जो होता है वह बेहद ही फनी है।

Image

कपल फनी वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल वीडियो देखकर आ जाएगी मौज
  • हंसते-हंसते फूल जाएगा आपका पेट
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा फनी रील्स

Funny Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई फनी वीडियो वायरल होता रहता है। आज कल कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही फनी वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने गरीब बॉयफ्रेंड के लिए अपना घर-बार छोड़कर आ जाती है। हालांकि, उसका बॉयफ्रेंड उसे समझाता भी है कि उसे अपना घर नहीं छोड़ना चाहिए।

वीडियो देखकर आ जाएगा आपको मजा

लड़का उससे कहता है कि वह गरीब है और वह काम-धंधा भी नहीं करता है। लड़का उसे बताता है कि उसके पास पैसा भी नहीं है, लेकिन लड़की उसकी बात नहीं मानती है और उसके साथ ही रहने की जिद करती है। लड़की उससे यह भी कहती है कि वह रूखी-सूखी खाकर भी उसके साथ रह लेगी और उसे किसी भी चीज के लिए फोर्स नहीं करेगी। लड़की कहती है कि अब वह घर वापस नहीं जाएगी और झोपड़ी में भी उसके साथ रह लेगी।लड़की कहती है कि उसे धन-दौलत कुछ भी नहीं चाहिए और बस उसके साथ ही रहना है। देखें वीडियो-

इसके बाद वीडियो में शादी के बाद का सीन दिखाई देता है। आप देख सकते हैं कि लड़की अपनी शादी शुदा जिंदगी से परेशान हो चुकी है और अपने पति की गरीबी से झल्ला चुकी है। वह अपने पति का गला पकड़ कर कहती है, 'मुझे पैसा चाहिए, मुझे दो हजार की साड़ी चाहिए।' लड़की कहती है कि तुमने मुझे पिछले पांच महीने से साड़ी लाकर नहीं दी है। लड़की कहती है कि उसकी फेयर एंड लवली भी खत्म हो गई है। वह अपने पति को फोर्स देकर कहती है कि 'मुझे नहीं पता, मुझे कहीं से भी लाकर दो।' वीडियो बेहद ही फनी है, जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा। वीडियो को Dharmendra Bilotia नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article