वायरल न्यूज़

Video: दूल्हे के साथ दुल्हन ने भी बुलेट से ली धांसू एंट्री, देखकर मेहमानों ने दांतों तले दबा ली उंगली

Viral Video: वेडिंग फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री हो रही है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपनी बाइक खुद चला रही थी। इस वीडियो को देखकर लोग कहने लगे हैं कि दूल्हा और दुल्हन ने तो कमाल कर दिया है।

Image

दूल्हा-दुल्हन की धांसू एंट्री (इंस्टग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन की एंट्री तेजी से वायरल
  • बुलेट बाइक पर दोनों ने ली ग्रैंड एंट्री
  • दुल्हन के एक्सप्रेशन ने जीता दिल

Viral Video: भारत में शादियां बेहद शानदार तरीके से होती हैं। आज कल की शादियों में दूल्हा और दुल्हन की एंट्री बेहद खास होती है। आज कल की दुल्हनें अपनी एंट्री किसी दूल्हे की तरह लेती हैं। इसी बीच एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा और दुल्हन की एंट्री देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो को देखकर लोग कहने लगे हैं कि दूल्हा और दुल्हन ने तो कमाल कर दिया है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा बहुत ही शानदार तरीके से बुलेट पर एंट्री लेता है।

दूल्हा-दुल्हन की बहुत ही धांसू एंट्री

सबसे ज्यादा रॉयल बात यह है कि दूल्हे के साथ ही दुल्हन भी बुलेट के साथ एंट्री लेती है। उससे भी ज्यादा रॉयल बात यह है कि दोनों अलग-अलग बुलेट पर एंट्री लेते हैं। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपनी बाइक खुद चला रही थी। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि वेडिंग फंक्शन में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री हो रही है। दूल्हा-दुल्हन एक साथ एंट्री ले रहे हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग बुलेट बाइक में अकेले एंट्री लेते दिख रहे हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दोनों खुद ही अपनी बुलेट चलाते हुए एंट्री ले रहे हैं। इस वीडियो को candidphotographer_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से नितीश अरोड़ा नाम के फोटोग्राफर ने शेयर किया है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'अपनी जिंदगी में मैंने पहली ऐसी एंट्री देखी है जिसमें दुल्हन बुलेट चला रही है, दुल्हन का आत्मविश्वास मुझे बहुत अच्छा लगा, वाह मेकअप ..' आप देख सकते हैं कि जैसे ही दूल्हा-दुल्हन बुलेट चलाते हुए एंट्री लेते हैं। आस-पास खड़े लोग ताली बजाने लगते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'मैं तो हारी रे हारी रे…' गाना सुनाई दे रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article