Viral Video: आपने देखा होगा कि भारत में लोग जमकर गुटखा खाते हैं। न सिर्फ गुटखा बल्कि लोग खैनी भी खूब खाते हैं। आपने न सिर्फ पुरुषों को बल्कि कई महिलाओं को भी गुटखा खाते देखा होगा। दूसरी तरफ हमें लगता है कि विदेशी महिलाएं गुटखा नहीं खाती होंगी। हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में एक विदेशी महिला बड़े ही चाव से गुटखा और खैनी खाती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर आपको यकीन नहीं होगा।
अनोखा वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि एक जर्मन लड़की अपने रूम में है। लड़की का रूम बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप देख सकते हैं कि वहां पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजें रखी हुई हैं। ऐसा लगता है कि वह लड़की का स्टडी रूम है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि लड़की पढ़ाई से ऊप चुकी है और उसने कुछ टाइम का ब्रेक लिया हुआ है। इसके बीच वह एक ऐसी जगह पहुंचती है, जहां टेबल पर गुटखा रखा हुआ है। इसके साथ ही खैनी की डिब्बी भी नजर आ रही है। देखें वीडियो-
वीडियो को @dankedirhindi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की सबसे पहले अपने हाथ में खैनी लेती है। उसके बाद इस खैनी को रगड़ती है। इसके बाद खैनी को अपने मुंह में डाल लेती है। आपने अपने आस-पड़ोस में किसी अंकल को इसी तरह खैनी खाते देखा होगा। फिलहाल, यह पता नहीं चल पा रहा है कि लड़की सच में खैनी खा रही है या फिर उसने मनोरंजन के लिए ऐसा किया है।
