Viral Video: किंग कोबरा का नाम सुनते ही अधिकतर लोग कांप जाते हैं। किंग कोबरा साइज में काफी बड़े, विषैले और डरावने होते हैं। दूसरी तरफ दुनिया में एक जगह ऐसी है, जहां किंग कोबरा के पकौड़े बिकते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। यह वीडियो इंडोनेशिया से सामने आया है। इसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्लॉगर इंडोनेशिया के किसी इलाके में पहुंचता है।
वीडियो देखकर कांप उठेगी आपकी आत्मा
इंडोनेशिया पहुंचकर व्लॉगर वीडियो में दिखाता है कि किसी जगह पर कोबरा पकौड़े मिल रहे हैं। वह अपने कैमरे में दिखाता है कि पिंजरे में ढेर सारे किंग कोबरा बंद है। इसके साथ ही दुकान के बाहर लगा मेन्यू लिस्ट दिखाता है। इसमें वह किंग कोबरा के तरह-तरह के पकौड़े की लिस्ट दिखाता नजर आता है। वीडियो को @kaash_chaudhary नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। देखें वीडियो-
वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ा रहा है। वीडियो बना रहे शख्स आकाश चौधरी बताते हैं कि इस जगह पर लोग कोबरा के पकौड़े खाने आते हैं। इसके साथ ही लोग लोग कोबरा का खून पीने के लिए भी आते हैं। यहां के लोगों का मानना है कि इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और स्किन भी अच्छी हो जाती है। आकाश चौधरी बताते हैं कि यहां एक कोबरा की कीमत 2 लाख इंडोनेशियन रूपया यानि कि एक हजार भारतीय रुपया है। वीडियो में वह बताते हैं कि किंग कोबरा पकौड़ों को ऑर्डर के हिसाब से बनाया जाता है।
