वायरल न्यूज़

Video: केरल में फहराते समय फंस गया था तिरंगा तभी एक पक्षी ने आकर निकाला! सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केरल में एक स्कूल में फहराते समय झंडा फंस गया था। इसके बाद एक चिड़िया ने आकर झंडा निकाला। आपको भी पहली नजर में यही लगेगा, लेकिन वीडियो की सच्चाई जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

Image

क्या पक्षी ने आकर फहराया तिरंगा? (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • फहराते समय फंस जाता है तिरंगा
  • इसके बाद दिखी हैरान करने वाली चीज

Viral Video: पूरे देश में 15 अगस्त को 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह पर हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। खासकर स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो केरल का बताया जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केरल में एक स्कूल में फहराते समय झंडा फंस गया था। इसके बाद एक चिड़िया ने आकर झंडा निकाला।

वीडियो देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आपको भी पहली नजर में यही नजर आएगा। आप वीडियो में देख पाएंगे कि किसी स्कूल में तिरंगा फहराया जा रहा है। इस बीच पोल में तिरंगा बांधकर ऊपर लाया जाता है। वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि डोरी खींचते समय तिरंगा फंस जाता है। इसके बाद एक पक्षी उड़ते हुए आता है और वह फंसे हुए तिरंगे को निकाल देता है। इसके बाद तिरंगा फहराने लगता है और वहां मौजूद लोग ताली बजाने लगते हैं। देखें वीडियो-

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

बता दें कि वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। दरअसल, कैमरा एंगल की वजह से ऐसा लग रहा है कि पक्षी ने आकर झंडे को निकाला। हालांकि, एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप सच्चाई पूरी तरह से देख सकते हैं। देखें वीडियो की सच्चाई-

इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि पक्षी किसी डाल पर आकर बैठता है और वह तिरंगे के पास भी नहीं आता है। आप देख पाएंगे कि पक्षी का तिरंगे से कोई लेना-देना नहीं था। कैमरे के दूसरे एंगल से साफ पता चल रहा है कि झंडे को हिलाते रहने से अपने आप ही कुछ पल में वह खुल गया। इसके बाद झंडे से फूल नीचे गिरते हैं। इत्तेफाक से पक्षी उसी समय पेड़ की डाल से दोबारा उड़ जाता है। इसके बाद ऐसा लगता है कि पक्षी तिरंगा फहराकर चला गया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article