द ग्रेट खली हमारे भारत की शान हैं। WWE में तहलका मचाने के अलावा द ग्रेट खली ने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वह टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रहे हैं।
भले ही द ग्रेट खली इसी महीने की 27 तारीख को 52 साल के होने वाले हैं, लेकिन इतनी उम्र के बाद भी उनकी बॉडी किसी लोहे की तरह नजर आती है। द ग्रेट खली प्रोफेशनल रेसलर और वेट लिफ्टर हैं।
जवानी के दिनों में द ग्रेट खली पहाड़ की तरह नजर आते थे। उनकी तस्वीरें देखकर आपको भी लगेगा कि कोई शख्स इतना बलशाली कैसे हो सकता है।
बताया जाता है कि फाइट के दौरान द ग्रेट खली माता काली का उद्घोष लगाते थे। इसके बाद उनका नाम द ग्रेट खली पड़ गया। उनका बचपन बहुत ही गरीबी में बीता था और वह पत्थर तोड़ने का काम करते थे।
द ग्रेट खली ने साल 1993 में पंजाब पुलिस ज्वाइन किया था। पुलिस में भर्ती होने के बाद उन्होंने रेसलिंग की ट्रेनिंग शुरू की। रेसलिंग में उनकी और अंडरटेकर की फाइट पूरी दुनिया में फेमस हो गई।