Viral Video: उत्तर भारत समेत पूरे देश में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। गर्मी की वजह से इंसान, जानवर सबकी हालत खराब है। दिन हो या रात गर्मी से राहत मिल ही नहीं रही है। गर्मी से बचाव के लिए इंसान जहां एसी, कूलर का इस्तेमाल कर लेता है। वहीं, जानवरों के लिए बड़ी समस्या है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें कोई जानवर गर्मी से परेशान नजर आया होगा। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
फ्रिज में घुस गया कुत्ता (इंस्टाग्राम)
वीडियो देख दिल हार बैठेंगे
वायरल वीडियो एक कुत्ते से जुड़ा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता भीषण गर्मी से परेशान हो जाता है। इसके बाद वह घर में रखे फ्रिज के अंदर घुस जाता है। वहीं, कुत्ते को फ्रिज के अंदर देखकर घर की मालकिन हैरान रह जाती है। आप देख सकते हैं कि मालकिन कुत्ते को फ्रिज से निकालने की कोशिश करती है। हालांकि, कुत्ता फ्रिज से निकलने से मना कर देता है। आप देख सकते हैं कि मालकिन इसके बाद कुत्ते को किसी चीज का लालच देती है। देखें वीडियो-
अब आप सोच रहे होंगे कि मालकिन कुत्ते को किस चीज का लालच देती है तो बता दें कि मालकिन कुत्ते को ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का लालच देती है। इसके बाद कुत्ता झट से फ्रिज के बाहर आ जाता है। इसके बाद मालकिन कुत्ते को ठंडी आइसक्रीम खिलाती है। वीडियो में कुत्ते को आइसक्रीम खाता देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो को am_still_a_wanted नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
