वायरल न्यूज़

Video: सिर पर टोकरी लेकर आम बेचने निकलीं देसी भाभी, रास्ते में डांस से मचा दिया धमाल

Desi Bhabhi Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहंदी रंग के साड़ी पहने देसी भाभी अपने सिर पर टोकरी रखकर आम बेचने निकली हैं। इस दौरान वह गाने के माध्यम से आम की खूबियां भी बता रही हैं।

Image

देसी भाभी का डांस (इंस्टाग्राम)

Desi Bhabhi Video: सोशल मीडिया पर देसी भाभियों के दर्जनों डांस वीडियो हर दिन देखने को मिलते हैं। इसमें से कुछ वीडियो यूजर्स को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। देसी भाभियां न सिर्फ अपने डांस से बल्कि अपने एक्सप्रेशन से यूजर्स का मन मोह लेती हैं। इसी क्रम में एक देसी भाभी का वीडियो इंटरनेट पर हंगामा मचा रहा है। इस वीडियो में देसी भाभी अपने सिर पर टोकरी रखकर आम बेचने निकली हैं। इस दौरान रास्ते में वह टोकरी समेत डांस करने लगती हैं।

आम बेचने निकलीं देसी भाभी

देसी भाभी का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इसे जमकर देख और शेयर कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहंदी रंग के साड़ी पहने देसी भाभी अपने सिर पर टोकरी रखकर आम बेचने निकली हैं। इस दौरान वह गाने के माध्यम से आम की खूबियां भी बता रही हैं। दरअसल, देसी भाभी आम बेचने के लिए भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के गाने 'आम लेला आम लेला' का इस्तेमाल कर रही हैं। वह इस गाने पर डांस भी करती नजर आ रही हैं। देखें वीडियो-

देसी भाभी इस गाने में आम की टोकरी के साथ बहुत ही जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही देसी भाभी के एक्सप्रेशन भी देखने लायक हैं। वीडियो देखकर यूजर्स अपने दिल पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं और वह भी झूमने पर मजबूर हो रहे हैं। देसी भाभी न सिर्फ अपने डांस से बल्कि अपनी खूबसूरती से भी यूजर्स का दिल जीत रही हैं। देसी भाभी के इस वीडियो को muskan_arts_0 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article