Desi Bhabhi Dance Video: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां कब, क्या वायरल (Dance Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इनमें हंसाने वाले से लेकर हैरान करने वाले तक के वीडियो (Today Viral Video) शामिल होते हैं। इसके अलावा कई ऐसे डांस वीडियो होते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में देसी भाभियों का एक मजेदार डांस वीडियो (Today Trending Video) सामने आया है, जिसमें दो भाभियों ने हरियाणावी गाने पर ऐसा डांस किया, जिसे लोग देखते रह गए। यकीन मानिए, इस डांस वीडियो (Viral Dance Video) को आप भी बार-बार देखेंगे।
भाभियों ने डांस से लूट ली महफिल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - VIDEO: गोविंदा के गाने पर बाप-बेटे की जोड़ी ने किया कुर्ता फाड़ डांस, देखकर आप भी लगाएंगे ठुमके
आज कल लोगों में डांस को लेकर काफी क्रेज है। इतना ही नहीं डांस वीडियो शेयर करके तो कई लोग स्टार भी बन गए। इसी कड़ी में डांस का एक और मजेदार वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसमें दो देसी भाभियां जमकर ठुमके लगा रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं साड़ी में धमाल मचाने के लिए दो भाभियां डांस फ्लोर पर पहुंच चुकी हैं। वहीं, बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना 'हाए तेरी चाल भाभी...' बज रहा है। जैसे ही ये गाना बजता है दोनों भाभियां फॉर्म में आ जाती हैं और ठुमक लगाना शुरू कर देती हैं। जिस अंदाज में दोनों भाभियां ठुमके लगाती हैं, उसने लोगों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं भाभी का जोश, अंदाज और स्वैग देखकर लोग उनपर फिदा हो गए। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। तो पहले आप भी भाभियों का डांस वीडियो देखें...
भाभियों ने लूट ली महफिल
भाभियों का डांस देखकर जरूर आप भी झूम रहे होंगे। आलम ये है कि इस डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर 'आग' लगा दी है। जिसने भी यह डांस वीडियो देखा वो भाभी का जबरा फैन हो गया। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को 'aarju.dhillon' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, चार लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां डांस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस डांस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि भाभी ने तो माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि भाभी ने महफिल लूट ली। जबकि, कुछ का कहना है कि भाभियों का हाहाकारी डांस। तो इस डांस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
