वायरल न्यूज़

Viral Video: कौआ निकला शातिर चोर, पॉकेटमारी करने का अंदाज देख बड़े-बड़े सूरमा रह गए दंग

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर कौआ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में चोरी करते हुए नजर आ रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

कौए का स्वैग (तस्वीर साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कौआ ने अनोखे अंदाज में की चोरी
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो काफी फनी होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो काफी हाहाकारी होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। साथ ही नजारा देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक कौआ पॉकेटमारी करते हुए नजर आ रहा है।

आज तक आपने इंसानों को चोरी करते हुए या फिर पॉकेट मारते हुए देखा होगा। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि कभी किसी जानवर को पॉकेटमारी करते हुए देखा है, वो भी कौआ को? इस सवाल को सुनकर ही आप चौंक गए होंगे। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे, जिसमें एक कौआ अनोखे अंदाज में पॉकेटमारी कर रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वो देखता ही रह गया। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स दुकान के बाहर आराम से बैठा है। जेब में पैसे रखे हुए होते हैं, अचानक एक कौआ वहां पहुंच जाता है और चुपके से पैसे निकालने लगता है। इतना ही नहीं जिस अंदाज में चुपके से कौआ पैसा निकालता है उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

शातिर कौआ

वीडियो देखकर जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि ये कौआ तो काफी शातिर है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'guncel_kuscu' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 88 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेत हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये कौआ तो चोरी के मामले में बड़े-बड़ों को फेल कर दिया। किसी का कहना है कि लगता है कौआ को शॉपिंग करना था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article